ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया:टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टॉप स्कोरर, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल के साथ लिस्ट-A और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। मैक्सवेल ने जून 2025 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब वे मेलबर्न स्टार्स के लिए बिग बैश लीग में खेलते रहेंगे। मेलबर्न स्टार्स के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-28 सीजन के आखिरी तक है। मैक्सवेल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी में ओमान के खिलाफ खेला था। यह टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच था। 130 टी-20 इंटरनेशनल खेले मैक्सवेल ने 130 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2,897 रन बनाए। वे इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 5 शतक दर्ज हैं। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी टी-20 इंटरनेशनल में इतने ही शतक हैं। फ्यूचर को लेकर लगातार बातचीत मैक्सवेल ने कहा कि उनके भविष्य को लेकर कुछ समय से बातचीत चल रही थी। ‘द फाइनल वर्ड’ पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले और बाद में इस पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा, टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई दबाव नहीं था। हमने वापसी का रास्ता खुला रखा था। कुछ सीरीज में टीम नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहती थी। बांग्लादेश में ऐसा हुआ और खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। MCG में विदाई मैच की उम्मीद थी इंग्लैंड के आगामी व्हाइट-बॉल दौरे में मेलबर्न में एक T20I शामिल है। मैक्सवेल ने कहा कि उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर विदाई मैच के बारे में सोचा था। उन्होंने कहा, “मेरी एक छोटी-सी उम्मीद या चर्चा थी कि शायद MCG में मुझे विदाई मैच मिल सके। लेकिन मैं टीम की दिशा को पूरी तरह समझता हूं।” उन्होंने कहा, “अगले 12 से 24 महीनों में काफी बदलाव होंगे। 2028 में ओलिंपिक्स आने वाले हैं। टीम को कुछ युवा खिलाड़ियों को देखना होगा।” मैक्सवेल ने कहा, “इन खिलाड़ियों को इंटरनेशनल दबाव का अनुभव देना जरूरी है। ऐसा अनुभव हमेशा BBL मैच से नहीं मिल सकता।” उन्होंने कहा, “शायद यह वही छोटी-सी परीकथा थी, जिसके बारे में आप सोचते हैं। आप अपने हीरो और आदर्श खिलाड़ियों को ऐसी विदाई लेते देखते हैं।” मैक्सवेल ने कहा, “आपका मन भी ऐसी उम्मीद करने लगता है। इस फॉर्मेट के अलावा शायद मैंने किसी और फॉर्मेट में ऐसी विदाई नहीं मांगी होती।” उन्होंने कहा, “पिछले 15 साल में यह फॉर्मेट मुझे लगभग घर जैसा लगा है।”

via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IZVl1fo
https://ift.tt/E8CiLgX
Previous
Next Post »

If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon