Yellow watermelon 7 Surprising Benefits
पीला तरबूज 7 हैरान करने वाले फायदे
मेरे प्यारे दोस्तों आज हम बात करेंगे पीले रंग के तरबूज yellow watermelon के बारे में |
जब हम तरबूज watermelon के बारे में सोचते हैं | तो हमारे दिमाग में लाल रंग का रस भरा फल आता है। मगर क्या आप जानते हैं | कि तरबूज watermelon सिर्फ लाल रंग का ही नहीं होता बल्कि तरबूज watermelon की कई दूसरी वराईटी भी होती है | आम तौर पर दुनिया भर में तरबूज watermelon की हज़ारों वराईटी हैं | इनमें ज्यादा तर लाल रंग , पिला रंग होते हैं |
हमारे पहले के
आर्टिकल में हमने लाल रंग का तरबूज watermelon के बारे में बताया है
|
https://www.abhindme.com/2020/09/watermelon-health-13-benefits.html
और यहां पीले रंग के तरबूज के बारे में बात करेंगे |
1) पीला तरबूज क्या होता है what is yellow watermelon
तरबूज की कई
किस्मों में से एक पीला तरबूज होता है | 80 % लोग सोचते हैं की पीला तरबूज कुदरती नहीं होता है | लेकिन ये तरबूज कुदरती
ही होते हैं | ये तरबूज बहूत मीठे और रसदार होते हैं | लाइकोपीन की कमी इसके
पीलेपन का कारण होता है | लाइकोपीन ही ऐसा घटक है जो फलों और सब्जीयों को लाल रंग
देने में कारगर होता है |
2) पोषण से भरा होता है full of
Nutrition
पोषण की बात करें तो पीला तरबूज और लाल तरबूज
में ज्यादा अन्तेर नहीं होता है | पोषण से जुडी यौगिक संदर्भ में कुछ हद तक छोटासा
अंतर होता है | लिवेस्ट्रॉन्ग की अगर माने तो पीले तरबूज में पोषक तत्त्व यानि
पॉलीफेनोल , खनिज , एंटीऑक्सिडेंट , विटामिन और फाइबर का अच स्त्रोत होता है | और
ये कई सरे स्वास्थ और सौंदर्य से जुड़े लाभ देता है | इसकी की एक कप मात्र में 46 कैलोरी
ऊर्जा देता है | उर्जा प्रदान करने के लिए इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है | शरीर के
निर्माण ब्लॉक को बनाने के लिए प्रोटीन की ज़रुरत होती है | और शरीर के विकास के
लिए भी प्रोटीन की ज़रुरत होती है |
पीले तरबूज में कई तरह के पोषक तत्त्व जैसे की
सेलेनियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जस्ता, विटामिन ए, विटामिन सी और
विटामिन बी होते हैं |
3) गुर्दों को फ़िल्टर करे help to
filter kidney
शरीर में
गुर्दों का काम रक्त को साफ करने का होता है | यह शरीर का बहुत अहेम हिस्सा होता है | इसकी अगर
कार्य क्षमता कम हो जाए तो ऐसे कई बीमारियों की यह वजह बन जाता है | गुर्दों को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन पानी 3 से 4
लीटर पीना जरूरी होता है | शरीर के इस अंग का
स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए इसकी अच्छी देखभाल करनी चाहिए | पीले तरबूज गुर्दों की अच्छी देखभाल करते हैं |
पीले तरबूज का
सेवन मध्यम आधार पर प्रतिदिन करने से हमारे गुर्दों का स्वास्थ्य बना रहता है | विभिन्न विकारों जैसे कि गुर्दे की पथरी , गुर्दे की विफलता से बचाव होता है |
पीले तरबूज में पोटेशियम
होने की वजह से इससे लाभ मिलता है | जोकि एक प्राकृतिक वासोडिलेटर के रूप में काम करता है | इससे गुर्दे जहरीले पदार्थों के बुरे असर से बचते हैं | जिससे कि गुर्दे की पथरी नहीं जमती है | तरबूज में 80%
पानी की मात्रा होती है | शरीर के विषाक्त
पदार्थों को दूर करने में और कचरे से छुटकारा पाने में पानी एक अहम भूमिका निभाता
है | और गुर्दों को तनाव से मुक्त करता है |
तरबूज आहार
फाइबर मैं समृद्ध होने की वजह से शरीर में मौजूद अशुद्धियों और विषाक्त पदार्थों
को शरीर से आसानी से बाहर निकाल देता है | शरीर में कम टॉक्सिंस होते हैं तो हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे गुर्दों
और लीवर को विषाक्त पदार्थ को हटाने के लिए ज्यादा महेनत की जरूरत नहीं पड़ती है |
उन कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना पड़ता है जिनका गुर्दों का काम
होता है |
प्राकृतिक तौर
पर मूत्र वर्धक होने की वजह से यानी कि यह शरीर में पेशाब की आवृत्ति को बढ़ाने
में सहायता करता है | कई बार पेशाब करने से
शरीर का पानी निकल जाता है | इसकी पूर्ति करने के लिए पीले
तरबूज मैं मौजूद पानी इसको पूरा कर देता है |
इसमें मौजूद
पानी ही कई विटामिन, आवश्यक लवणों और
खनिजों से भरपूर होता है | प्रणाली के इलेक्ट्रोलाइट को
संतुलित रखने के लिए यह मदद करता है |
वास्तव में, पीले तरबूज में मौजूद पानी भी विटामिन, खनिज और आवश्यक लवणों से भरपूर होता है, और इस तरह
यह प्रणाली के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
4) गर्मी को छठ से कम करें Reduce Body
Heat Instantly
पीले तरबूज के
सेवन से गर्मियों के मौसम में शरीर में आई हुई तीव्र गर्मी को कम किया जा सकता है |
दुनिया भर में
कई लाखों लोगों को गर्मी के मौसम में तीव्र गर्मी हो जाती है | मौसम डॉट कॉम एक लेख के अनुसार अमेरिका जैसे देश में
लगभग 569 लोगों की मौत तीव्र गर्मी से होती है | तीव्र गर्मी की वजह से सिर में दर्द होना, निर्जलीकरण,
पेट की समस्या में मतली और उल्टी आना, उच्च
रक्तचाप जैसी बीमारियों के लिए भी जिम्मेदार है |
इस गंभीर समस्या से बचने के लिए पीला तरबूज बहुत हद तक मदद कर सकता है |
इसमें उच्च
मात्रा में पानी का होना और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज का होना तरबूज के लाभ
को बढ़ा देता है | पीला तरबूज हमारे
शरीर के तापमान को कम करता है | शरीर के रक्तचाप को भी
मर्यादित रखता है | शरीर से पसीने के रूप में पानी को निकाल
देता है | जिससे हमारा शरीर ठंडा रहता है |यह एक प्राकृतिक रूप से वासोडिलेटर होने की वजह से शरीर की रक्त वाहिकाओं
को आराम भी देता है |
रक्तचाप के स्तर
को मर्यादित रखने में कार्य करता है | शरीर के इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित रखने में भी एक अहम भूमिका निभाता है |
और किस प्रकार गर्मी को छठ से कम करने में सहायता करता है |
5) रक्तचाप को नियंत्रित करें To Control blood pressure
शरीर की एक बड़ी
समस्या है रक्तचाप , इस बीमारी से दुनिया
का हर दूसरा इंसान प्रभावित है | दिल की धड़कन का तेज होना,
दिल का दौरा आना, कोरोनरी धमनी जैसी बीमारियां
उत्पन्न होती है |
यह एक ऐसी बीमारी है जो बिना बताए आ
जाती है | इसके प्रभाव से शरीर में अन्य बीमारियां मधुमेह ,
और दिल से संबंधी समस्याओं को बढ़ा देता है | कहते
हैं कि रोकथाम इलाज से अच्छा होता है |
पीले तरबूज का
सेवन करने से रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारी को नियंत्रित करने और उस से राहत पाने में
मदद मिल सकती है | इस बीमारी से राहत
पाने के लिए मर्यादित मात्रा में प्रतिदिन पीले तरबूज का सेवन फायदेमंद पाया गया
है | पीले तरबूज में पोटैशियम के कारण इसमें आवश्यक खनिज इसे
अनोखा बना देते हैं |
पीले तरबूज में
कुदरती तौर पर पोटेशियम होने से यह शरीर की रक्त वाहिकाओं को आराम दे सकता है | और इस तरह रक्तचाप जैसी बीमारी से आराम मिलता है |
पीला तरबूज एक कैरोटेनॉयड्स, फ्लेवोनोइड्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स,
कैरोटेनॉयड्स और एक एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्तोत्र है | हमारे शरीर की रक्त वाहिकाओं की ऑक्सीडेटिव तनाव से रक्षा करता है |
रक्त के परिसंचरण को सुधारने में मदद कर सकता है | पीले तरबूज में साइट्रलाइन भी मौजूद होता है | इसके कारण शरीर के रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है | रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है |
6) कई प्रकार के कैंसर जोखिम को रोके Prevent many types of cancer risk
कैंसर जैसी
गंभीर बीमारी से हर साल लाखों लोग इसके चपेट में आकर अपने जान से हाथ धो बैठते हैं
| और 15 मिलीयन से अधिक लोग दूसरे
तरीके के कैंसर से जूझते रहते हैं | कुछ कैंसर बीमारी में
मनुष्य ठीक भी हो सकता है | इसे बारीकी से अध्ययन करना जरूरी
होता है | कुछ प्राकृतिक पद्धति या प्राकृतिक उत्पाद जैसे
सब्जी और फलों से कुछ प्रकार के कैंसर को कम करने में सहायता मिलती है | पीला तरबूज उनमें से एक है | प्रतिदिन संतुलित आधार पर
पीले तरबूज का सेवन अगर किया जाये तो कई प्रकार के कैंसर बिमारी जैसे की फेफड़ों का ,अग्नाशय का ,
स्तन का , पेट का कैंसर इन कई प्रकार में
फायदेमंद है |पीले तरबूज में कई प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट
जैसे कि फ्लेवोनोइड्स , फाइटोन्यूट्रिएंट्स , पॉलीफेनोल्स और विटामिन ए और सी आदि की वजह से इससे लाभ होता है |
इसमें मौजूद
एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की प्रणाली में मुक्त कणों से लड़ते हैं | और उन्हें एक जगह स्थिर करते हैं | हमारे शरीर को ऑक्सीडेटिव क्षति से रोकते हैं | मुक्त
कण एक स्थीर आयन होते हैं | ऑक्सीकरण के दौरान यह बनते हैं |
यह एक जगह स्थिर होने की वजह से दूसरे कणों से इलेक्ट्रॉन को लेते
हैं इस प्रक्रिया में ऑक्सीडेटिव नुकसान करते हैं | किस तरह कैंसर
जैसी बीमारी को रोकने में यह मदद करते हैं |
7) मधुमेह में फायदा करें Beneficial In diabetes
जो लोग मधुमेह
के पहले स्टेज पर हैं | या जिन्हें मधुमेह है
| वे लोग अगर प्रतिदिन नियमित मात्रा में पीले तरबूज का सेवन
करें तो उन्हें मधुमेह का खतरा कम होता है |
इसमें कम मात्रा
में चीनी होती है | लगभग 6 ग्राम चीनी पीले तरबूज में 100 ग्राम मैं पाई जाती
है |
जोकि अनानास जैसे फलों की तुलना में
कम मात्रा में पाई जाती है |
कम चीनी होने के कारण मर्यादित मात्रा में इसका सेवन करने से मधुमेह की बीमारी में यह एक उत्कृष्ट फल माना जाता है | इसमें आहार फाइबर के कारण यह शरीर के शर्करा रक्त प्रवाह को अवशोषित करने में सहायता करता है | और इस तरह मधुमेह को रोकने में मदद करता है |
इसके और भी कई
गुणों जैसे कि पोटेशियम और मैग्नीशियम की महत्वपूर्ण कार्य से शरीर में इंसुलिन के
कार्य में सुधार करता है | और यही वजह है की
रक्त शर्करा के स्तर को मर्यादित करता है | शरीर में रक्त शर्करा
के स्तर पर इंसुलिन को बढ़ाने के लिए इसमें मौजूद अर्जिनिन ( अमीनो एसिड ) कार्य
करता है | इस तरह मधुमेह को कम करने में सहायता करता है |
Disclaimer :- पोस्ट में निहित जानकारी केवल
सामान्य उद्देश्य के लिए है और इसे चिकित्सा सलाह या चिकित्सा सलाह के विकल्प के
रूप में नहीं माना जाना चाहिए। हालाँकि मैंने इस पोस्ट में निहित जानकारी को
यथासंभव सटीक और अपडेट रखने की पूरी कोशिश की है, लेकिन मैं उसी की शुद्धता की कोई गारंटी नहीं
देता।
P.S :- इस पोस्ट को साझा करने पर विचार करें, यदि आपको यह उपयोगी और / या दिलचस्प लगे।
मेरे प्यारे दोस्तों पीला तरबूज Yellow Watermelon का यह ज्ञान आपको कैसा लगा | मुझे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं , धन्यवाद
If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon