नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने 12 दिनों में दुनियाभर में 1,437.25 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' सबसे कम समय में दुनियाभर में 1,400 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। बता दें कि 'रामायण' भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। फिल्म ने 'धुरंधर', 'RRR' और 'KGF चैप्टर 2' की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। अब इसकी नजर चौथे नंबर पर मौजूद 'पुष्पा 2' पर है। हालांकि, दोनों फिल्मों की कमाई में 304.85 करोड़ रुपए का अंतर है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 947.25 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, विदेशों से 490 करोड़ रुपए मिले हैं। इस तरह दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 1,437.25 करोड़ रुपए हो गई है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 792.60 करोड़ रुपए पहुंच गया है। दूसरे सोमवार कमाई में 57% की गिरावट दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। दूसरे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करने वाली 'रामायण' ने 11वें दिन (दूसरे रविवार) भारत में 75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे सोमवार यानी 12वें दिन इसकी कमाई घटकर 32 करोड़ रुपए रह गई। यह पिछले दिन के मुकाबले करीब 57% कम है। साउथ में भी बनाया रिकॉर्ड फिल्म ने साउथ इंडिया के पांच राज्यों से 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। साल 2026 में 'धुरंधर 2' के बाद यह पांच दक्षिण भारतीय राज्यों में 300 करोड़ रुपए कमाने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। नितेश तिवारी की दो फिल्में टॉप-5 में इस उपलब्धि के साथ निर्देशक नितेश तिवारी की दो फिल्में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्मों में शामिल हो गई हैं। उनकी फिल्म 'दंगल' इस लिस्ट में 2,070.30 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पहले नंबर पर है। वहीं, 'रामायण' अभी पांचवें स्थान पर है।
via बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4KELFQt
https://ift.tt/HrZ3qFp
via बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4KELFQt
https://ift.tt/HrZ3qFp
If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon