रहमत शाह ICC टेस्ट रैंकिंग में गिल से आगे निकले:टॉप-10 में पहुंचने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी; 173 रन की पारी खेली थी

अफगानिस्तान के टेस्ट और वनडे कप्तान रहमत शाह ICC की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वे ICC की पुरुष टेस्ट रैंकिंग की किसी भी कैटेगरी के टॉप-10 में जगह बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रहमत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शारजाह में खेले गए पहले टेस्ट में 173 रन बनाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक था। इस साल उन्होंने दूसरी बार सेंचुरी लगाई। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने रैंकिंग में 6 स्थान की छलांग लगाई और करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की। उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल, साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम और श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस को पीछे छोड़ दिया। क्रेग इरविन को भी रैंकिंग में फायदा जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग इरविन ने भी शारजाह टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 206 रन बनाए। इसके बाद वे टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 9 स्थान ऊपर चढ़कर 48वें नंबर पर पहुंच गए। बांग्लादेश-वेस्टइंडीज सीरीज के बाद खिलाड़ियों को फायदा वेस्टइंडीज के स्पिनर जोमेल वॉरिकन टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 19वें नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में 16 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में संयुक्त रूप से 8वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, कावेम हॉज 12 स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में 52वें नंबर पर आ गए। बांग्लादेश के तौहीद हृदोय 100वें स्थान से बाहर होने के बाद अब 60वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जांगू भी 28 स्थान ऊपर चढ़कर 62वें नंबर पर आ गए। वनडे रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों को फायदा भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के बाद गेंदबाजों की रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है। अक्षर पटेल 23 स्थान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में 28 रन देकर 2 विकेट लिए थे। अर्शदीप सिंह 11 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 31वें नंबर पर आ गए। उन्होंने ऑकलैंड में सीरीज के पहले मैच में 4 विकेट लिए थे। गुरनूर बरार भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा आगे बढ़े। सीरीज में अब तक 7 विकेट लेने वाले गुरनूर 100 से बाहर की रैंकिंग से सीधे 48वें नंबर पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड के जैकब डफी 8 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 43वें और काइल जैमीसन 24 स्थान की छलांग लगाकर 60वें नंबर पर पहुंच गए।

via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ckmLAze
https://ift.tt/RkrpjDA
Newest
Previous
Next Post »

If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon