रजत पाटीदार चोट की चिंताओं के चलते ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप से हट गए हैं। उनकी जगह दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी को इंडिया-A टीम में शामिल किया गया है। वहीं, रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। BCCI ने रविवार को टीम में बदलाव की जानकारी दी। बोर्ड के मुताबिक, पाटीदार ने अपनी मौजूदा चोटों को मैनेज करने के लिए 50 ओवर के फॉर्मेट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहने की बात कही थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में MP के कप्तान हैं पाटीदार पाटीदार को एक दिन पहले ही सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए मध्य प्रदेश का कप्तान बनाया गया था। यह टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू होगा। हालांकि, BCCI के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि पाटीदार भविष्य में आगे 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए भी उपलब्ध नहीं रहेंगे या नहीं। रणजी ट्रॉफी में बदोनी ने लगाए दो दोहरे शतक आयुष बदोनी हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में गुजरात और झारखंड के खिलाफ दोहरे शतक लगाए हैं। बदोनी दिल्ली की कप्तानी भी करते हैं। पाटीदार इंडिया-A टीम में पहले उपकप्तान बनाए गए थे। उनके हटने के बाद यह जिम्मेदारी रिंकू सिंह को मिली है। तिलक वर्मा टीम के कप्तान बने रहेंगे। 22 नवंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला राइजिंग स्टार्स एशिया कप की शुरुआत 19 नवंबर को बांग्लादेश-A और हांगकांग के मुकाबले से होगी। भारत को ग्रुप-B में पाकिस्तान-A, नेपाल और UAE के साथ रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 22 नवंबर को दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में पाकिस्तान-A से भिड़ेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट से तेज गेंदबाज हर्षित राणा की भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होगी। वे इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से मैदान से बाहर थे। क्या है राइजिंग स्टार एशिया कप और इसमें इंडिया-A क्यों खेलती है? तिलक वर्मा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी भी टीम में 15 सदस्यीय इंडिया-A टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। रिंकू सिंह उनके डिप्टी होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इंडिया-A का अपडेटेड स्क्वॉड तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शद खान और आयुष बदोनी। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दावा-मुंबई से 10 सीजन IPL खेल चुके हार्दिक फ्रेंचाइजी छोड़ेंगे:पंजाब से जुड़ेंगे, टीम छोड़ने की इच्छा जताई थी; अर्शदीप मुंबई इंडियंस जाएंगे IPL में 10 सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हार्दिक पंड्या अब फ्रेंचाइजी छोड़ेंगे। वे पंजाब किंग्स से खेलेंगे। वहीं लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई की टीम में आएंगे। मुंबई और पंजाब के बीच ट्रेड हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…
via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/P5hA8ej
https://ift.tt/7ExOZGu
via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/P5hA8ej
https://ift.tt/7ExOZGu
If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon