पंत को फिटनेस साबित करने का एक और मौका:न्यूजीलैंड जाने से पहले होगा दूसरा टेस्ट, पहले फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हुए

ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले अपनी फिटनेस साबित करने का एक और मौका मिलेगा। रविवार को बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हुए पहले फिटनेस टेस्ट में वह पास नहीं हो सके। अब मेडिकल स्टाफ अगले दो दिनों में उनका दोबारा टेस्ट कराने की तैयारी में है। पंत को अक्टूबर की शुरुआत में ईरानी कप के दौरान साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी। साइड स्ट्रेन में शरीर के पेट और पसलियों के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। 23 अक्टूबर से उन्होंने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू किया है। फिट होने पर इंडिया-A के लिए भी खेलेंगे अगर पंत दूसरे टेस्ट में फिट घोषित होते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के लिंकन में 7 नवंबर से शुरू होने वाले भारत-A और न्यूजीलैंड-A के तीसरे चार दिवसीय मुकाबले से जुड़ सकते हैं। इसके बाद वह 19 नवंबर से शुरू होने वाले भारत के पहले टेस्ट के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। ध्रुव जुरेल संभाल रहे हैं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी पंत के शुरुआती दो मैचों से बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को भारत-A टीम में शामिल किया था। अनकैप्ड खिलाड़ी का मतलब है ऐसा क्रिकेटर जिसने अभी तक इंटरनेशनल मैच नहीं खेला हो। हालांकि, शुरुआती दोनों मुकाबलों में कुशाग्र को खेलने का मौका नहीं मिला। टीम की कप्तानी कर रहे ध्रुव जुरेल ने ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुख्य टेस्ट टीम में भी जुरेल मौजूद हैं। इसलिए पंत के फिट नहीं होने पर भारत के पास विकेटकीपिंग का विकल्प रहेगा। बुमराह भी न्यूजीलैंड पहुंचे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए। उनके भारत-A के तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में खेलने की उम्मीद है। बुमराह ने अक्टूबर की शुरुआत में एशियन गेम्स के फाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। न्यूजीलैंड जाने से पहले वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेलने के लिए तैयार होने की प्रक्रिया से गुजरे। इससे पहले अहमदाबाद में भी वह अभ्यास कर रहे थे। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया:साइफर्ट ने 93 रन बनाए; श्रेयस-ईशान की फिफ्टी बेकार, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीती भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी-20 मुकाबला 7 विकेट से हार गई है। हालांकि टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की। हैमिल्टन में कीवी टीम ने 192 रन का टारगेट 3 विकेट खोकर 18 ओवर में चेज कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…

via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4orNE8m
https://ift.tt/69F27dh
Newest
Previous
Next Post »

If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon