भारत के खिलाफ 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 14 सदस्यीय टीम घोषित की है। टीम में ऑलराउंडर रचिन रवींद्र की वापसी हुई है। सितंबर में एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइव लगाते समय उनका दायां कंधा खिसक गया था। इस चोट के कारण वे भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज नहीं खेल सके। केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लैथम टीम की कप्तानी करेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, रचिन के अलावा डेवोन कॉनवे और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल भी अपनी चोटों से उबर रहे हैं। कॉनवे को वनडे सीरीज से पहले ट्रेनिंग के दौरान कनकशन हुआ था, जबकि ब्लंडेल क्वाड्रिसेप्स की चोट से रिकवर कर रहे हैं। तीनों खिलाड़ी पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होने की कोशिश कर रहे हैं। ब्लंडेल के पास 50वां टेस्ट खेलने का मौका टॉम ब्लंडेल अगर भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच खेलते हैं तो वे न्यूजीलैंड के लिए 50 टेस्ट खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि, उनका पहले टेस्ट में खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। इंग्लैंड दौरे वाली टीम में एक बदलाव न्यूजीलैंड की टीम काफी हद तक जून में इंग्लैंड को उसी के घर में 2-1 से हराने वाली टीम जैसी है। केन विलियमसन और तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के, बेन सीयर्स और जैक फाउल्क्स इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। विल ओ'रूर्के का वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है, जबकि सीयर्स टखने और फाउल्क्स हिप की चोट से उबर रहे हैं। तेज गेंदबाज जैकब डफी टीम में नया नाम हैं। वे पितृत्व अवकाश के कारण इंग्लैंड दौरे पर नहीं गए थे। बीजे वाटलिंग बने न्यूजीलैंड के नए बैटिंग कोच न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग टीम के नए बैटिंग कोच होंगे। वे ल्यूक रोंची की जगह लेंगे। वाटलिंग पहले टेस्ट से तीन दिन पहले सोमवार को टीम से जुड़ेंगे। WTC फाइनल की रेस के लिए अहम सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से अहम है। न्यूजीलैंड फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी उसके करीब हैं। भारत चौथे स्थान पर है। उसे जून 2027 में होने वाले फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी सात टेस्ट में से ज्यादातर जीतने होंगे। न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।
via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SMLUHWf
https://ift.tt/bvqd81a
via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SMLUHWf
https://ift.tt/bvqd81a
If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon