उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

रविवार को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 'बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक अक्टूबर 2026' के तीसरे दिन कई बॉलीवुड स्टार्स और मॉडल्स शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में नताशा स्टेकोविक, उर्वशी रौतेला, अनन्या बांगड़ और रीति तिवारी ने रैंप वॉक कर डिजाइनरों के कलेक्शन को प्रस्तुत किया। दूसरी ओर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार को मुंबई के पास कर्जत में 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' परियोजना का भूमि पूजन किया। 100 एकड़ में फैलने वाले इस संस्थान का मकसद अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को जीवनभर के लिए घर और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। देखें फैशन वीक की तस्वीरें- 100 एकड़ में बनेगा 'अनंत आश्रय' न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नीता अंबानी ने 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' की नींव रखी। यह प्रोजेक्ट लगभग 100 एकड़ जमीन पर कई चरणों में विकसित किया जाएगा। यह टाउनशिप 5,000 से अधिक निवासियों को स्थायी आशियाना देगी, जिनमें अनाथ बच्चे, बुजुर्ग और बौद्धिक या शारीरिक रूप से दिव्यांग शामिल हैं। देखभाल करने वाले स्टाफ, डॉक्टरों और उनके परिवारों को मिलाकर यहां लगभग 15,000 लोगों का एक समुदाय तैयार होगा। ये खबर भी पढ़ें ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। मिस वर्ल्ड 1994 का खिताब जीतने से पहले ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने पढ़ाई और मिस इंडिया प्रतियोगिता को प्राथमिकता दी। इसके बाद उन्होंने तमिल और हिंदी फिल्मों से करियर शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें

via बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aS5gkGD
https://ift.tt/4hnZzjH
Previous
Next Post »

If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon