भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि टीम का चयन 5 दिन के मैच को ध्यान में रखकर किया गया है। टीम मैनेजमेंट को लगा कि यही बेस्ट प्लेइंग-11 है और सिराज को बाहर रखना गलत फैसला नहीं था। वॉशिंगटन को चुना, टॉप ऑर्डर में 4 लेफ्ट हैंडर थे कोटक ने वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल करने की वजह बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर में 4 बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। इसी वजह से वॉशिंगटन को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि इस मैच के लिए भारत का बॉलिंग अटैक सबसे बेहतर है। कंबोज की रफ्तार ठीक, प्रसिद्ध का भी बचाव किया 126 से 130 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे अंशुल कंबोज को लेकर कोटक ने कहा कि गेंदबाज की गति तीसरे स्पेल में मायने रखती है और कंबोज की रफ्तार ठीक है। प्रसिद्ध कृष्णा को उन्होंने अटैकिंग गेंदबाज बताया। कोटक के मुताबिक, उनसे रन पड़ना स्वाभाविक है। विकेट मिलने पर तारीफ करना और रन पड़ने पर आलोचना करना सही नहीं है। न्यूजीलैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की, धूप से पिच जल्दी सूखी कोटक ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि मौसम साफ रहने और धूप निकलने से पिच की नमी उम्मीद से जल्दी सूख गई। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने परिस्थितियों को अच्छी तरह समझा और स्पिनर्स के खिलाफ जोखिम नहीं लिया। नई गेंद से गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिली। भारत ने 23 ओवर में न्यूजीलैंड को 60/4 पर रोक दिया था, लेकिन इसके बाद हेनरी निकोल्स (113*) और ग्लेन फिलिप्स (94*) ने पारी संभाली। न्यूजीलैंड पहले दिन का खेल खत्म होने तक 243/5 रन बना चुका था।
via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mT12Bq6
https://ift.tt/dCE9gjc
via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mT12Bq6
https://ift.tt/dCE9gjc
If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon