वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ 315 रन की बढ़त ली:दूसरे टेस्ट में हॉज के नाबाद 140 रन; केविन और किंग की फिफ्टी

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 3 विकेट पर 345 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज की बढ़त 315 रन हो गई है। सिलहट में कैवम हॉज ने नाबाद 140 रन की पारी खेली। डेब्यू कर रहे केविन विकहम ने फिफ्टी लगाई। ब्रैंडन किंग ने 68 रन बनाए। पहली पारी में पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज की वापसी बांग्लादेश ने तीसरे दिन तोहीद हृदोय के नाबाद 242 रन की बदौलत 386 रन बनाकर वेस्टइंडीज पर 30 रन की बढ़त हासिल की थी। हृदोय की डबल सेंचुरी ने बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन चौथे दिन मेजबान टीम उस बढ़त का फायदा नहीं उठा सकी। वेस्टइंडीज ने सुबह 7 रन के आगे खेलना शुरू किया। ब्रैंडन किंग और जोशुआ डी सिल्वा ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। तैजुल इस्लाम ने डी सिल्वा को LBW आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। वे 36 रन बनाकर लौटे। दूसरी ओर, किंग ने 62 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 61 रन की पारी में 11 चौके लगाए। मेहदी मिराज ने उन्हें आउट किया। लंच तक वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 128 रन था। हॉज और विकहम ने संभाली पारी किंग के आउट होने के बाद कैवम हॉज और डेब्यू कर रहे केविन विकहम ने पारी को आगे बढ़ाया। हॉज ने लंच से पहले चौके लगाकर रन गति बनाए रखी। लंच के बाद बांग्लादेश के स्पिनरों को पिच से पहले के मुकाबले ज्यादा टर्न मिलने लगा था। इसके बावजूद वे लगातार विकेट नहीं निकाल सके। हॉज ने अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि विकहम ने भी डेब्यू टेस्ट की दूसरी पारी में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। वे पहली पारी में भी 61 रन बना चुके थे। विकहम ने तैजुल इस्लाम की गेंद पर छक्का लगाया। हॉज ने स्वीप और पुल शॉट से बाउंड्री बटोरीं। इसी पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1,000 रन भी पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने के लिए उन्हें 19 टेस्ट मैच लगे। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। इस दौरान वेस्टइंडीज की बढ़त 200 रन के पार पहुंच गई। टी -ब्रेक तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट पर 259 रन बना लिए थे। हॉज का तीसरा टेस्ट शतक, विकहम 78 पर आउट हॉज ने तैजुल की गेंद पर चौका लगाकर अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने 142 गेंदों में 100 रन पूरे किए। यह उनके टेस्ट करियर का बेस्ट प्रदर्शन भी बना। दूसरी ओर, विकहम 70 रन के पार पहुंच गए थे। तैजुल ने आखिरकार इस साझेदारी को तोड़ा। विकहम 78 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल था। इस तरह डेब्यू टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने का खास मुकाम हासिल किया। वे 48 साल में ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बने। इसके बाद हॉज ने अमीर जांगू के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 61 रन जोड़े। शांतो को दो बार लगी चोट, खराब रोशनी से खेल रुका बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को फील्डिंग करते हुए दो बार चोट लगी। पहले वे फाइन लेग की तरफ जा रही गेंद का पीछा करते हुए घुटने में चोट लगा बैठे। इसके बाद हॉज के एक मिसहिट को रोकने की कोशिश में उनकी उंगलियों पर गेंद लगी। खराब होती रोशनी के कारण अंपायरों ने लाइट मीटर से जांच की और खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुला लिया। कुछ देर बाद दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दावा-मुंबई से 10 सीजन IPL खेल चुके हार्दिक फ्रेंचाइजी छोड़ेंगे:पंजाब से जुड़ेंगे, टीम छोड़ने की इच्छा जताई थी; अर्शदीप मुंबई इंडियंस जाएंगे IPL में 10 सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हार्दिक पंड्या अब फ्रेंचाइजी छोड़ेंगे। वे पंजाब किंग्स से खेलेंगे। वहीं लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई की टीम में आएंगे। मुंबई और पंजाब के बीच ट्रेड हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2gW0EtK
https://ift.tt/QR7bg0J
Newest
Previous
Next Post »

If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon