न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 243 रन बना लिए। हेनरी निकल्स 113 और ग्लेन फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी हो चुकी है। एक समय टीम का स्कोर 70 रन पर 5 विकेट था। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। आकाशदीप और अंशुल कंबोज को 1-1 विकेट मिला। दूसरे दिन का खेल सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। पिच पर करीब 15 मिमी घास थी भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। वेलिंगटन की पिच पर करीब 15 मिमी घास थी, जिससे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिली। बुमराह ने इसी का फायदा उठाकर 3 विकेट लिए। अंशुल कंबोज और आकाशदीप ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। फिलिप्स शतक से 6 रन दूर हेनरी निकल्स ने 113 रन की पारी खेलकर टेस्ट में अपना 12वां शतक लगाया। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर यह उनका पांचवां टेस्ट शतक है। ग्लेन फिलिप्स 94 रन पर नाबाद हैं। वह टेस्ट में अपने 1000 रन भी पूरे कर चुके हैं। पिच रिपोर्ट बेसिन रिजर्व की पिच का बेस मजबूत है, लेकिन घास की वजह से तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और सीम मूवमेंट मिल सकता है। पहले दिन धूप निकलने के साथ पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती गई। दूसरे दिन सुबह नई गेंद से तेज गेंदबाजों को फिर मदद मिलने की उम्मीद है, लेकिन अगर धूप रही तो बल्लेबाजी आसान हो सकती है। बारिश का खतरा कम, दूसरे दिन पूरे खेल की उम्मीद दूसरे दिन वेलिंगटन में मौसम का अनुमान फिलहाल क्रिकेट के लिए अच्छा है। तापमान करीब 19°C तक जा सकता है। सुबह बादल और हवा रह सकती है, लेकिन बारिश की संभावना करीब 15% बताई गई है। ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… बैनक्रॉफ्ट के खुलासे के बाद भी कमिंस बयान पर कायम कैमरन बैनक्रॉफ्ट के एक दिन पहले किए गए खुलासे के बावजूद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपने पुराने बयान पर कायम हैं। बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया था कि 2018 के सैंडपेपर विवाद में बॉल टैम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। कमिंस के एजेंट नील मैक्सवेल ने गुरुवार को कहा कि उनका रुख पिछले 8 साल से नहीं बदला है। कमिंस का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। पूरी खबर
via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CPBhx9n
https://ift.tt/jZpVkHe
via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CPBhx9n
https://ift.tt/jZpVkHe
If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon