सैंडपेपरगेट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बनाएगा स्वतंत्र फोरम:2018 की घटना से जुड़े खिलाड़ी-स्टाफ अपनी बात रख सकेंगे; मामले की दोबारा जांच नहीं होगी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 2018 के सैंडपेपरगेट मामले से जुड़े खिलाड़ियों और स्टाफ को अपनी बात रखने का मौका देने के लिए स्वतंत्र फोरम बनाने का फैसला किया है। CA के अंतरिम चेयरमैन डेविड बून और मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे से करीब एक घंटे पहले इसकी जानकारी दी। बून ने साफ किया कि इस फोरम का मकसद पुरानी घटना की दोबारा जांच करना नहीं है। इसके जरिए घटना से जुड़े लोग अपने अनुभव और नजरिया साझा कर सकेंगे, ताकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इस विवाद से आगे बढ़ सके। यह विवाद फिर से चर्चा में है और इसकी वजह हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा। उन्होंने अपनी बायोग्राफी बुक 'सब्र' में दावा किया कि 2018 के साउथ अफ्रीका दौरे पर पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी थी। क्या था 2018 का बॉल टेम्परिंग या सैंडपेपर विवाद? ख्वाजा ने कहा था- पूरी टीम को सैंडपेपर की जानकारी थी ख्वाजा ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को दिए इंटरव्यू में कहा था- ‘इसमें बल्लेबाज, गेंदबाज और सपोर्ट स्टाफ सभी शामिल थे।’ उन्होंने यह भी कहा कि पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट यानी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी सैंडपेपर का इस्तेमाल किया गया था। ख्वाजा ने यह भी कहा कि केपटाउन टेस्ट के दौरान वे कैमरन बैनक्रॉफ्ट के पास बैठे थे, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच के दौरान उनका बयान तक नहीं लिया। ख्वाजा का यह दावा 2021 में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन के संयुक्त बयान से अलग है। इन चारों गेंदबाजों ने उस समय गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी होने से इनकार किया था। वॉर्नर ने ख्वाजा के दावे को 100% सही बताया स्टार्क बोले- मैदान पर सैंडपेपर ले जाने की जानकारी नहीं थी मिचेल स्टार्क ने 2018 के सैंडपेपर विवाद पर कहा कि उन्हें मैदान पर सैंडपेपर ले जाने की जानकारी नहीं थी। उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा सब्र में हुए खुलासों के बाद स्टार्क ने कहा कि इस मामले पर उनकी राय और यादें 2021 में दिए गए बयान जैसी ही हैं। स्टार्क को केपटाउन टेस्ट में पहली बार पता चला स्टार्क के मुताबिक, उन्हें इस घटना की जानकारी केपटाउन टेस्ट के दौरान स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन से मिली थी। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को सैंडपेपर ले जाने की जानकारी नहीं थी। स्टार्क ने यह भी कहा कि संभव है कि वे ख्वाजा की किताब न पढ़ें। कमिंस ने ख्वाजा के दावों को बताया था गलत ख्वाजा के आरोपों के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पिछले शुक्रवार को 68 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने ख्वाजा के दावों को पूरी तरह गलत और बेतुका बताया था। इससे पहले तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी गेंद पर सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी होने से इनकार कर चुके थे। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपए के प्रशांत को रिलीज किया:कोलकाता और दिल्ली ने 9-9 प्लेयर्स छोड़े; लखनऊ के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपए के प्रशांत वीर को रिलीज कर दिया। पूरी खबर

via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/oOl2eac
https://ift.tt/lE7MtfB
Previous
Next Post »

If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon