बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के घर के बाहर गैंगस्टर फायरिंग करने की प्लानिंग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपने शार्पशूटर को मुंबई में ज्यादा समय तक रुकने का निर्देश दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर 1984 के सिख दंगों पर अमिताभ के कथित बयान को लेकर उन्हें निशाना बनाना चाहता था। हालांकि, अमिताभ ऐसे किसी भी बयान से इनकार कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने इस साजिश का खुलासा करते हुए दो शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है। इनमें जालंधर का रहने वाला विकास ठाकुर और तरनतारन का निवासी दीपक सिंह शामिल हैं। दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, विकास दिल्ली के एक कारोबारी पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने आया था। वहीं, दीपक 3 अक्टूबर को अमृतसर में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में वांटेड था। दिल्ली के कारोबारी पर फायरिंग की थी प्लानिंग दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर नारा चैतन्य ने जानकारी दी है कि आरोपी विकास ठाकुर मूल रूप से जालंधर में न्यू गांधी नगर का रहने वाला है। उसे मुंबई से दिल्ली भेजा गया था। यहां उसे एक कारोबारी पर रंगदारी के लिए फायरिंग करनी थी। इस हमले में दीपक सिंह को भी शामिल होना था, लेकिन पुलिस ने वारदात से पहले ही विकास को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मुंबई में कार्रवाई करते हुए दीपक को भी पकड़ लिया। अमृतसर में इन्फ्लुएंसर की हत्या में वांटेड था दीपक दीपक सिंह अमृतसर में 3 अक्टूबर को हुई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में वांटेड था। पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में दीपक की भूमिका होने का संदेह है। उसके साथ इस वारदात में शामिल पलविंदर सिंह उर्फ काका को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अमिताभ बच्चन पर फायरिंग का टास्क मिला पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दीपक को मुंबई में ज्यादा समय तक रुकने के लिए कहा गया था। उसका काम अमिताभ बच्चन के घर के बाहर फायरिंग की वारदात को अंजाम देना था। गैंगस्टर कथित तौर पर 1984 की सिख विरोधी हिंसा पर उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर अभिनेता को निशाना बनाना चाहता था। हालांकि, बच्चन ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा। दोनों आरोपियों की यह हिस्ट्री रही पुलिस के अनुसार, विकास संगठित आपराधिक गिरोहों में शामिल होने से पहले कथित तौर पर झपटमारी और अवैध सट्टेबाजी जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। अधिकारी ने बताया कि उसने 2023 में गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को अवैध हथियार सप्लाई करना शुरू किया। बाद में अनिल पंडित और रणदीप मलिक सहित अन्य गैंगस्टरों के साथ काम करते हुए रंगदारी के अभियानों के लिए हथियारों की व्यवस्था करने, नए सदस्यों की भर्ती करने और रेकी करने लगा। वहीं, दीपक पहले ट्रक हेल्पर और ड्राइवर के रूप में काम करता था। बाद में वह स्थानीय गिरोह के सदस्यों के माध्यम से कथित तौर पर संगठित अपराध की दुनिया में आया। आरोपियों से पूछताछ जारी स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विदेश में बैठा गैंगस्टर कौन है और इस साजिश में उसके साथ कितने लोग शामिल थे।
via बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vtB80Gx
https://ift.tt/qdyu85h
via बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vtB80Gx
https://ift.tt/qdyu85h
If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon