फिल्म रामायण का रिलीज के 14 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,519.05 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही फिल्म दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही फिल्म 14 दिनों में ₹1,500 करोड़ कमाने वाली सबसे तेज बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम था। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 16 दिनों में ₹1,500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। ₹1000 करोड़ क्लब में तीसरी हिंदी फिल्म सैकनिल्क के मुताबिक, रामायण ने 14वें दिन भारत में ₹23.20 करोड़ नेट कमाए। इसके साथ ही फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹1,009.05 करोड़ हो गया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹1,000 करोड़ कमाने वाली छठी भारतीय और तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। वहीं, भारतीय फिल्मों के इस क्लब में ‘बाहुबली 2’, ‘KGF: चैप्टर 2’ और ‘पुष्पा 2: द रूल’ शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ यश की दो फिल्में ‘KGF: चैप्टर 2’ और रामायण भारत में ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई हैं। फिल्म का भारत में अब तक ₹844.40 करोड़ नेट कलेक्शन हुआ है। वहीं, विदेशों से ₹510 करोड़ की कमाई हुई है। फिल्म के अब तक के भारतीय नेट कलेक्शन में हिंदी की हिस्सेदारी ₹643.50 करोड़ है। यह कुल नेट कमाई का करीब 76.2% है। कन्नड़ से ₹68.75 करोड़, तेलुगु से ₹53.70 करोड़, तमिल से ₹39.65 करोड़ और मलयालम से ₹38.80 करोड़ आए हैं। रामायण पहले से ही दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर है। सबसे ज्यादा कमाई के मामले में फिल्म अभी दंगल, धुरंधर 2, ‘बाहुबली 2 और पुष्पा 2 से पीछे है। नेट और ग्रॉस कलेक्शन में क्या अंतर है? बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को समझने के लिए नेट और ग्रॉस का अंतर जानना जरूरी है। एक्सपर्ट से जानिए, हिट होने के लिए कितना कलेक्शन करना जरूरी फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, ‘फिल्म हिट या फ्लॉप है, यह उसके डिस्ट्रीब्यूटर शेयर से तय होता है। मेकर्स ने हाईकोर्ट में बताया है कि फिल्म का ऑफिशियल बजट 2 हजार करोड़ है। इसके अनुसार, फिल्म को हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1,100 करोड़ कमाने होंगे और वर्ल्डवाइड 2,800 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। जब तक फिल्म इतनी कमाई नहीं करती, तब तक इसे हिट नहीं कहा जा सकता।’ ………………. यह खबर भी पढ़ें... 'रामायण के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से कम': राम गोपाल वर्मा बोले- पार्ट-2 दस गुना ज्यादा कमाई करेगा; निर्माता नमित मल्होत्रा की तारीफ की फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म रामायण के बजट को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि पहले पार्ट की वास्तविक लागत 800 करोड़ रुपए से कम थी। साथ ही उन्होंने 2028 में रिलीज होने वाले दूसरे पार्ट के पहले से दस गुना ज्यादा कमाई करने की उम्मीद जताई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
via बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ycVJado
https://ift.tt/4Jh9svk
via बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ycVJado
https://ift.tt/4Jh9svk
If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon