टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश में सोनीपत के युवकों रेहान, समीर, बोनी उर्फ रौनक और एक नाबालिग के तार जुड़ने के बाद अब उनके परिवारों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रेहान की मां शमशीदा ने तो दैनिक भास्कर से बातचीत में गोहाना क्षेत्र के रहने वाले अमन को ही इसे पूरे केस का मास्टरमाइंट बताया है। कहना है कि वह हरियाणा में ही कहीं छिपा बैठा है। शमशीदा का दावा है कि विदेश में बैठे लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के कहने पर अमन कम उम्र के लड़कों को अपने जाल में फंसाता है। अनिल पंडित भी हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। उसके इशारे पर ही अमन ने उनके बेटे रेहान को अवैध हथियार मामले में फंसाया और फिर दबाव बनाकर उसकी जमानत करवाई, ताकि बाद में उससे आपराधिक काम कराए जा सकें। विदेशों से फंडिंग भी अमन के जरिए ही होती है। इसी तरह, सोनीपत के ही नाबालिग आरोपी के पिता ने भी बताया कि अमन के संपर्क में आते ही उनका बेटा घर छोड़कर चला गया था। अमन उसे अपने पास रखता था। इस बीच एक एडवोकेट ने भी खुलासा किया कि अमन एक आदतन अपराधी है और उस पर अवैध हथियारों से जुड़े करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, विदेशी फंडिंग, हथियार उपलब्ध कराने, टाइगर श्रॉफ पर हमले में अमन की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोनीपत पुलिस ने इस ओर भी अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है। फिलहाल, समीर और बोनी दोनों ही पुलिस की हिरासत में है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। रेहान की मां ने अमन के बारे में ये बातें बताईं…. नाबालिग आरोपी के पिता ने भी अमन को लेकर किए खुलासे अमन पर 5-6 मुकदमे, समीर और बोनी से पूछताछ जारी रेहान की मां और बरोदा के नाबालिग के पिता के बयानों में अमन पर बच्चों को फंसाने, जमानत करवाने और परिवारों से संपर्क साधने के आरोप सामने आए हैं। सोनीपत-गोहाना के एक वकील के अनुसार, अमन पर अवैध हथियारों से जुड़े 5 से 6 मामले दर्ज हैं। दूसरी ओर, मामले में समीर और बोनी उर्फ रौनक की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस ने फायरिंग वाली रात समीर को पूछताछ के लिए उठाया था, जबकि बोनी को 19 अक्टूबर की रात हिरासत में लिया गया। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। ग्राफिक्स में जानिए कौन है रेहान और अनिल पंडित --------------------- टाइगर श्रॉफ केस से जुड़ीं ये खबर भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया; मुंबई क्राइम ब्रांच ने कॉल कर डिटेल्स बताईं टाइगर श्रॉफ फायरिंग-जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी:1 साल से जेल में बंद, मकान बेचकर विदेश भेजा था टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने वाले पकौड़ी खरीदते दिखे:यात्री बनकर जनरल कोच में चढ़े पुलिसवाले, 15 मिनट में तीनों को दबोचा टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 आरोपी कोटा से पकड़े:पुणे-जयपुर ट्रेन में बैठे थे, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं बदमाश; विदेश भागने की फिराक में थे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड का बाप जेल में:सरपंच को भी धमका चुका गैंगस्टर अनिल पंडित; परिवार समेत 10 साल पहले छोड़ा गांव

via बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bCFWSPX
https://ift.tt/PGjmsFo
Previous
Next Post »

If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon