दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह:बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा; शो में मंत्री ने फटकार लगाई थी

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए विवाद पर उनके छोटे भाई सिंगर मीका सिंह ने सफाई दी है। मीका ने वीडियो जारी कर दलेर मेहंदी के शराब पीकर गाने के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी ने जिंदगी में कभी शराब नहीं पी और शो के समय उनकी तबीयत खराब थी। हाल ही में उनका ऑपरेशन भी हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। अगर कोई दलेर को शराब पीते हुए देख ले, तो मैं गाना छोड़ दूंगा। इधर, मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आपको 35 लाख रुपए देकर बुलाया गया है। आप गाना ही नहीं गा रहे हैं। जिस व्यक्ति ने कला के क्षेत्र में अपना नाम कमाया हो और वह किसी कार्यक्रम में नॉन सीरियसली तरीके से पेश आए, तो मैं समझता हूं कि यह कला का अपमान है। दरअसल, 18 अक्टूबर की रात उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के शो के दौरान विवाद हुआ था। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें पटकार लगाते हुए कहा था कि आप ठीक से बोल तो पा नहीं रहे हैं, गाना क्या गाएंगे? आपको यहां लोगों को एंटरटेन करने के लिए बुलाया था। मीका सिंह ने ये बातें कही…. मंत्री ने ये तीन बड़ी बातें कही… ************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर उत्तराखंड के मंत्री भड़के: मंच पर आकर फटकार लगाई; कहा- आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के लाइव शो में विवाद हो गया। रविवार (18 अक्टूबर) की रात को वह उत्तराखंड में टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। यहां चीफ गेस्ट बनकर आए उत्तराखंड के मंत्री व स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाईं। (पढ़ें पूरी खबर)

via बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ERdk5AD
https://ift.tt/9mBfSwd
Previous
Next Post »

If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon