दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में मंगलवार को 4 और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुनाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23), बबीता (23) के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने बिहार के ऋतिक उर्फ रोशन (22) और हरियाणा के रेहान (18) व फूल सिंह (18) को सोमवार को कोटा से गिरफ्तार किया था। मुंबई के जुहू में 18 अक्टूबर की शाम फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर की कार पर तीन बाइक सवारों ने फायरिंग की। हमले में टाइगर सुरक्षित रहे, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया था। टाइगर खुद उसे कार से अस्पताल ले गए थे। दोनों महिलाओं पर हथियार पहुंचाने का आरोप जांच में पता चला है कि कुणाल, अनिल पंडित के संपर्क था। अनिल पंडित लॉरेंस गैंग से जुड़ा है, जिसने ही टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। आरोपी है कि कुणाल और सुमित ने ही हथियारों को इंतजाम किया था। इसके बाद ये हथियार राधा और बबीता के जरिए शूटरों तक पहुंचाए गए थे। दावा- टाइगर श्रॉफ नहीं थे असली टारगेट पुलिस सूत्रों के हवाले से NDTV ने दावा किया कि शूटरों का असली निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं थे। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे मुंबई में एक अन्य हाई-प्रोफाइल शख्स की हत्या करने आए थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण वहां नहीं पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर टाइगर की लोकेशन और सुरक्षा की जानकारी जुटाई। बॉलीवुड में दहशत फैलाने के इरादे से उनकी कार पर 7 राउंड फायरिंग की। बंदूक जाम होने के बाद हमलावर भाग गए। फायरिंग में टाइगर सुरक्षित रहे, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया। शुरुआती तस्वीरों में बंधी थीं पट्टियां, अब दिखा सुधार 18 अक्टूबर को हुए हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में उनके शरीर पर चोटों के निशान और पट्टियां साफ दिख रही थीं। उनके दाहिने हाथ पर कोहनी से पंजे तक बैंडेज और सीने पर ड्रेसिंग की गई थी। हालांकि, मंत्री आशीष शेलार के साथ मंगलवार को हुई मुलाकात की तस्वीरों में टाइगर बिना किसी पट्टी के सामान्य नजर आ रहे हैं। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के शूटर रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों समीर और बोनी को भी डिटेन कर लिया है। रेहान की मां शमशीदा ने कहा कि सोनीपत पुलिस दोनों को साथ ले गई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। समीर, रेहान का पड़ोसी भी रहा है। पूरी खबर पढ़ें
via बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ODfGqcn
https://ift.tt/z3gNEpQ
via बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ODfGqcn
https://ift.tt/z3gNEpQ
If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon