भारत ने जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 15वां गोल्ड जीत लिया है। गुरुवार को गेम्स के चौथे दिन सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में सोना जीता। इस गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर आ गया है। उसके 22 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज के सहारे 64 मेडल हो गए हैं। सुवर्णा ने 15.66 मीटर डिस्कस फेंका सुवर्णा ने महिला डिस्कस थ्रो की F54 कैटेरी में 15.66 मीटर थ्रो किया। उन्होंने छह प्रयासों में चार बार 15 मीटर से ज्यादा की दूरी तय की। ईरान की शाहला हदीदी 15.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वियतनाम की थी न्गोक थुई गुयेन ने 14.65 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। F54 कैटेगरी क्या है F54 कैटेगरी उन बैठे हुए खिलाड़ियों के लिए है, जिनके धड़ और निचले अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। ये खिलाड़ी थ्रोइंग चेयर से मुकाबला करते हैं। खिलाड़ी ताकत पैदा करने के लिए अपने ऊपरी शरीर और बाजुओं की गतिविधि का इस्तेमाल करते हैं। धड़ पर सीमित नियंत्रण का असर उनके थ्रो करने के तरीके पर पड़ता है। तीरंदाजी की W1 कैटेगरी में पहली बार मेडल आया स्वाति चौधरी ने एशियाई पैरा खेलों में तीरंदाजी की W1 श्रेणी में भारत का पहला मेडल जीता। महिला वर्ग में चीन की चेन मेंगकान से हारने के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। ----------------------------------------------------
via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6m7oaRE
https://ift.tt/hb6eyOp
via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6m7oaRE
https://ift.tt/hb6eyOp
If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon