विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस मिनी ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें से 27 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। विदेशी खिलाड़ियों के लिए सिर्फ 7 स्लॉट खाली हैं। नीलामी से पहले यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 3.75 करोड़ रुपए बचे हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 90 लाख रुपए हैं। खबर में जानिए ऑक्शन के नियम और 6 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो महंगे बिक सकते हैं। मिनी ऑक्शन 2027 की मुख्य बातें मिनी ऑक्शन और मेगा ऑक्शन में अंतर ऑक्शन में इन 6 खिलाड़ियो पर फोकस… 1. सोफी मोलिन्यू (बेस प्राइस: ₹50 लाख) ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू टी-20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रही हैं। 2026 में वे ऑस्ट्रेलिया की टॉप टी-20 इंटरनेशनल विकेट टेकर हैं। विमेंस हंड्रेड में उन्होंने 8 मैचों में 128 रन बनाए और 11 विकेट लिए। 2024 में RCB की खिताबी जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी। 2. जेस जोनासन (बेस प्राइस: ₹40 लाख) ऑस्ट्रेलिया की स्पिन ऑलराउंडर जेस जोनासन दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन सीजन खेल चुकी हैं। 2025 में उन्होंने 8 मैचों में 150 रन बनाए और 13 विकेट लिए। WPL में उनके नाम 24 मैचों में 295 रन और 33 विकेट हैं। दिल्ली, गुजरात और यूपी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं। 3. सारा ब्राइस (बेस प्राइस: ₹10 लाख) स्कॉटलैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा ब्राइस 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुकी हैं। 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 5 पारियों में 159 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 134 रहा। वे बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग का विकल्प भी देती हैं। एसोसिएट देश की खिलाड़ी होने के कारण उन्हें प्लेइंग-11 में पांचवीं विदेशी खिलाड़ी के रूप में शामिल किया जा सकता है। 4. वृंदा दिनेश (बेस प्राइस: ₹10 लाख) भारतीय बल्लेबाज वृंदा दिनेश यूपी वॉरियर्स के लिए दो सीजन खेल चुकी हैं। विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में उन्होंने 5 पारियों में 171 रन बनाए। कर्नाटक की लीग ‘महारानी टी-20 ट्रॉफी’ 2026 में भी उन्होंने 7 पारियों में 256 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 192.48 रहा। यूपी और दिल्ली उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है। 5. इरा जाधव (बेस प्राइस: ₹10 लाख) 16 साल की भारतीय बल्लेबाज इरा जाधव ने 2025 में अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में मुंबई के लिए मेघालय के खिलाफ 157 गेंदों पर 346 रन बनाए थे। इस साल उन्हें BCCI की बेस्ट जूनियर घरेलू महिला क्रिकेटर चुना गया। मुंबई उन्हें टीम में शामिल कर सकती हैं। 6. सानिका चालके (बेस प्राइस: ₹10 लाख) 20 साल की बाएं हाथ की बल्लेबाज सानिका चालके 2025 में अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। इस साल मुंबई टी-20 प्रतियोगिता में उन्होंने 5 मैचों में 223 रन बनाए। ऑक्शन से पहले सीनियर विमेंस टी-20 ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ 53 गेंदों पर 85 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी दावेदारी मजबूत की है। किस टीम ने किसे रिटेन किया ---------------------------------- ऑक्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन के बारे में सबकुछ:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 27 स्लॉट खाली; यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़ विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात में होगा। शाम 5:30 बजे शुरू होने वाली नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। UP वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़ का पर्स बचा है। पूरी खबर पढ़ें…
via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fmyh7Hr
https://ift.tt/YA1sLDQ
via स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fmyh7Hr
https://ift.tt/YA1sLDQ
If You Have Any Doubt Please Let Me Know
Thank You ConversionConversion EmoticonEmoticon